20 जनवरी का इतिहास

20 जनवरी, 1892

इस दिन पहली बार बास्केटबॉल खेला गया। यह खेल 9 खिलाड़ियों के साथ YMCA जिम्नेजियम में खेला गया था। ये 1-0 से समाप्त हुआ। इसका सेंटर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन कोर्ट के आकार का आधा था। 1897-1898 में बास्केट बॉल के लिए 5 खिलाड़ियों की टीम का मानक बन गया।

20 जनवरी, 1957

भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएं नहीं देने की घोषणा की।

20 जनवरी, 1958

नाटो के हथियारों की तैनाती की सुविधा न देने पर यूनान पर आर्थिक पाबंदी का ऐलान किया।

20 जनवरी, 1971

अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय केंद्रशासित प्रदेश के रूप में हुआ।

20 जनवरी, 2010

गुरुदत्त की फिल्मों चौदहवीं का चांद, कागज के फूल, साहब, बीवी और गुलाम को फिल्माने वाले सिनेमाटोग्राफर वी.के.मूर्ति को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुआ सम्मान पहली बार किसी सिनेमाटोग्राफर को दिया गया।

20 जनवरी, 2018

भारत ने इस दिन लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।