100 शब्दों की कहानी


शांति से बैठने से समाधान मिल जाता है


एक बार घर में एक आदमी की घड़ी खो गई। उसने खूब खोजा, लेकिन नहीं मिली। तब उसने बच्चों की मदद ली, कहा जो घड़ी खोज देगा उसे 100 रु. इनाम में दूंगा। बच्चे जुट गए, पर उन्हें भी नहीं मिली। तभी एक लड़का बोला, मुझे एक मौका और दें, पर मैं अकेले ढूंढूंगा। थोड़ी देर बाद वह घड़ी लेकर आ गया।

उस आदमी ने अचरज से पूछा, कैसे मिली। लड़का बोला, कुछ नहीं बस मैं कमरे में गया और चुप-चाप बैठ गया और घड़ी की टिक-टिक पर ध्यान लगाया, घड़ी खुद मिल गई। जैसे कमरे की शांति घड़ी ढूंढने में मददगार साबित हुई उसी प्रकार मन की शांति हमें जीवन की जरूरी चीजें समझने में मददगार होती है।