सार लेखन (Precis Writing Hindi)


आज कई प्रकार की धार्मिक, सांप्रदायिक, सामाजिक कुरीतियों की चुनौती से देश को जूझना पड़ रहा है और भी कई तरह की बुराइयों से दो चार होना पड़ रहा है। कई तरह की कठिनाइयाँ सामने उपस्थित हैं। आर्थिक स्थिति को कई तरह के भ्रष्टाचार ने जर्जर कर रखा है। परिवारों का, घरों का, रिश्ते-नातों का विघटन हो रहा है। इस प्रकार के सभी मोर्चों पर आज सुशिक्षित तत्त्वों, कई तरह के अनिष्टों से राष्ट्रीय संकटों से राष्ट्र को उबार कर प्रगति और विकास की सही दिशा की ओर अग्रसर कर सकते हैं। राष्ट्र कदम-कदम पर इस तरह के निर्माणात्मक कार्यों, सृजनात्मक बातों के लिए उनका आह्वान कर रहा है।


प्रश्न : (क) उपर्युक्त गद्यांश का सार एक तिहाई शब्दों में लिखिए।

(ख) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

(ग) विज्ञान ने युद्ध कला को कैसे संहारक बना दिया है?