सार लेखन (Precis Writing)


वृक्षारोपण मानव-समाज का सांस्कृतिक दायित्व है, इसे अन्य दृष्टि से भी देखा और प्रमाणित किया जा सकता है। मानव सभ्यता का उदय और उसका आरंभिक आश्रय प्रकृति, यानि वन-वृक्ष ही रहे हैं। उसकी सभ्यता-संस्कृति के आरंभिक विकास का पहला चरण वन-वृक्षों की सघन छाया में ही उठाया गया है। यहाँ तक कि उसकी समृद्धतम साहित्य-कला का सृजन और विकास ही वनालियों की सघन छाया और प्रकृति की गोद में ही संभव हो सका, यह एक पुरातत्त्व एवं इतिहास सिद्ध बात है।


प्रश्न : (क) उपर्युक्त गद्यांश का सार एक तिहाई शब्दों में लिखिए।

(ख) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

(ग) वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व कैसे है?