सार लेखन (Precis Writing)


स्वास्थ्य का अर्थ केवल मोटा होना नहीं होता। अनेक मोटे व्यक्ति अत्यंत निर्बल और अक्ल से मोटे होते हैं। अच्छे स्वास्थ्य से मानव की बुद्धि ठीक रहती है। उसकी स्मरण शक्ति उसका साथ देती है। अतः स्वस्थ रहना और उसके लिए व्यायाम करना आवश्यक है। साधारणतः शरीर की स्वस्थता और मन की प्रसन्नता व्यायाम पर निर्भर है।


प्रश्न : (क) उपर्युक्त गद्यांश का सार एक तिहाई शब्दों में लिखिए।

(ख) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

उत्तर : (क) सार : उत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम आवश्यक है। इससे तन चुस्त, मन खुश और बुद्धि ठीक रहती है। स्वास्थ्य का अर्थ सुगठित देह है, स्थूलता नहीं।

(ख) शीर्षक: स्वास्थ्य एवं व्यायाम