मंत्रोच्चारण से लाभ


किसी भी मंत्र के जाप से एकाग्रता बढ़ती है, मन शांत होता है और सकारात्मक अनुभूति होती है। मंत्र के शब्दों में निहित ऊर्जा का विशिष्ट प्रभाव होता है। उदाहरण के लिए, ॐ का उच्चार। यह केवल एक शब्द नहीं बल्कि एक ऐसा मंत्र है जिसकी अद्भुत शक्ति हमारे विचलित मन को पूरी तरह से शांत कर देती है। इसे ब्रह्मांड की सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ध्वनि माना जाता है।

मंत्र नकारात्मक भावनाएं जैसे क्रोध, ईर्ष्या, घृणा इत्यादि को दूर करने में मदद करते हैं। मंत्र के दैनिक जाप से संवेदनाओं पर लगाम लगाकर तनाव को नियंत्रित कर पाते हैं।