प्रश्न. फीफा महिला विश्व कप 2023 फाइनल का खिताब किसने जीता है?

उत्तर : स्पेन ने फीफा महिला विश्व कप 2023 फाइनल का खिताब जीता है। स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से मात दी। स्पेन की महिला फुटबॉल टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। स्पेन की ओर से फाइनल में ओल्गा कार्मोना ने गोल किया। स्पेन की टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है।