ग्रेगोरियन कैलेंडर क्या होता है?

यह सर्वाधिक प्रचलित कैलेंडर है, जिसे 1582 में तेरहवें पोप ग्रेगोरी ने जूलियन कैलेंडर में सुधार कर चलाया था। इसमें लीप ईयर भी जोड़ा गया ताकि तारीख़ और मौसम के बीच समन्वय स्थापित हो। तब त्रुटि सुधार के लिए कैलेंडर में 10 दिन बढाकर 4 अक्टूबर1582 के बाद सीधे 15 अक्टूबर का दिन कर दिया गया था।