कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. अजायबघर में रखे सिन्धु सभ्यता के पुरातत्व के अवशेषों से किसका महत्त्व सिद्ध होता है-कला का या ताक़त का? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर : • मुअनजो-दड़ो के अजायबघर में सिन्धु-सभ्यता के पुरातत्व के अवशेष रखे गए हैं।

• यहाँ पर काला पड़ गया गेहूँ, ताँबे और काँसे के बर्तन, मुहरें, वाद्य, चाक पर बने विशाल मृद्-भांड, चौपड़ की गोटियाँ, मिट्टी की बैलगाड़ी, पत्थर के औज़ार, मिट्टी के कंगन आदि रखे गए हैं।

• यहाँ की चीजों को देखने से पता चलता है कि यहाँ औजार तो हैं पर हथियार नहीं ।

• समूची सिन्धु सभ्यता में हथियार उस तरह के नहीं मिले हैं, जैसे किसी राजतंत्र में होते हैं।

• यहाँ पर प्रभुत्व नदारद है।

• इससे यह पता चलता है कि इस सभ्यता में कला का महत्व अधिक था न कि ताकत का ।