कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. ‘जूझ’ कहानी का उद्देश्य अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर : इस कहानी में बताया गया है कि व्यक्ति को समस्याओं से कभी घबराना नहीं चाहिए। व्यक्ति सदैव संघर्षों से जूझता रहता है। इसलिए उसे इन समस्याओं का मुकाबला करना चाहिए। समस्याओं से मुकाबला करने के लिए उसके भीतर आत्मविश्वास का होना परम आवश्यक है। जो व्यक्ति निरन्तर संघर्ष करता है तो उसे एक-न-एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होती है। ‘जूझ’ कहानी के लेखक का जीवन बहुत संघर्षशील रहा है लेकिन वह अपनी पढ़ाई को जारी रखता है और उसे सफलता भी प्राप्त होती है।