21 जून का महत्व

27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'योग दिवस' को लेकर अपना सुझाव रखा। भारत द्वारा प्रस्तावित मसौदा प्रस्ताव को तब 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पहली बार 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता दी गई। 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

संगीत दुनियाभर के लोगों को आपस में जोड़ने की सबसे खूबसूरत भाषा है। इसमें शब्द नहीं, दिल की धड़कनें आपस में बातें करती हैं। आज ही के दिन विश्व संगीत दिवस भी मनाया जाता है। पहली बार विश्व संगीत दिवस 21 जून 1982 को फ्रांस में मनाया गया था। फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री मौरिस फ़्ल्यूरेट के द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसको वर्ष 1981 में स्वीकार किया गया था। इसके बाद फ्रांस के अगले संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने वर्ष 1982 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ 21 जून 1982 को पहली बार मनाया गया था। इस दिवस को को फेटे डी ला म्यूजिक यानी म्यूजिक फेस्टिवल भी कहा जाता है।