हिंदी सुविचार (Hindi suvichar)


• चलते-चलते रास्ता भटक जाना निराशाजनक है, लेकिन लक्ष्य से भटक जाना तो अपराध है।

• जीवन में आगे बढ़ना है तो बदलाव और चुनौतियों का सामना करना जरूरी है।

• दुःख हमें उदास करने या अपराधबोध देने नहीं आता। वो हमें सचेत करने और बुद्धिमान बनाने आता है।

• कल गिर गए थे तो क्या हुआ, आज फिर से खड़े हो जाएं।

• हमें बदलाव और चुनौतियों का स्वागत करना सीखना चाहिए और कभी भी इन्हें अपने लिए रूकावटें नहीं समझना चाहिए।

• जिस रास्ते पर सबसे कम व्यवधान हैं, वह असफल लोगों का रास्ता है।

• ताकत जरूरत से पैदा होती है जबकि सुरक्षा कमजोरी की निशानी है।

• यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपके पास क्या नहीं है बल्कि आपके पास क्या है और आप उसका कैसे उपयोग करते हैं, यही महत्वपूर्ण है।

• आज जो समस्या है, आने वाले समय में वही आपको मजाक से ज्यादा कुछ नहीं लगेगी।

एच. जी. वेल्स