सार लेखन (Precis Writing)


पर्यटन द्वारा हमें ज्ञान प्राप्ति के साथ-साथ सरस और रुचिपूर्ण मनोरंजन भी प्राप्त होता है। विभिन्न स्थानों, वनों, पहाड़ों, नदी-तालाबों और सागर की उत्ताल तरंगों का अवलोकन कर मन झूम उठता है। पर्यटन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हितकर है । जलवायु परिवर्तन से चित्त में सरसता और उत्साह का संचार होता है, जिससे हम प्रसन्न मनःस्थिति में रहते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य की अनिवार्य शर्त है। देशाटन के दौरान हमें असुविधाओं और कष्टों का भी सामना करना पड़ता है। इन्हें सहन करके तथा इनका समाधान ढूँढ़ लेने पर हमें अद्भुत खुशी का अनुभव होता है।


प्रश्न : (क) उपर्युक्त गद्यांश का सार एक तिहाई शब्दों में लिखिए।

(ख) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

उत्तर : (क) सार : पर्यटन के द्वारा एक ओर जहा हम विभिन्न स्थानों और तथ्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं, वहीं दूसरी ओर, इससे हम मनोरंजन का लाभ भी उठाते हैं। विभिन्न स्थानों का भ्रमण करने से जलवायु में परिवर्तन होता है, जिससे मन में नए उत्साह और उल्लास का संचार होता है।

(ख) शीर्षक: पर्यटन के लाभ