संघर्ष आपको काम करना सिखाते हैं।

  • विश्वास ही है जो कि सबसे बड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है। जब भय, कठिनाइयों और निराशा का अंधेरा हमें घेर लेता है, तो यह विश्वास का प्रकाश है जो हमारा मार्गदर्शन करता है।

  • आपके संघर्ष आपको काम करना सिखाते हैं, नाम खुद ब खुद हो जाता है।

  • वादे वो करते हैं, जिन्हें अपनी या आपकी नीयत पर भरोसा नहीं होता।

  • जीवन में बार – बार असफल होने से घबराना नहीं चाहिए। क्या पता, कब आप सफलता की ओर पहला कदम रख दे।

  • स्वच्छता के साथ एक शब्द जुड़ा है – सुघड़तास्वच्छता जब सतर्कता और व्यवस्थित तरीके के साथ होती है तो वह सुघड़ता कहलाती है।

  • अपने सपनों को साकार करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप तत्काल जाग जाएं।

  • विफलता सफलता का अर्थ समझने की हिम्मत देती है।

  • चुनौतियों को स्वीकार करें ताकि आप विजय के हर्ष का आनंद महसूस कर सकें।

  • आसानी से जीवन जीने वाला कोई व्यक्ति कभी प्रसिद्ध नहीं हुआ।

  • कुशलता आपकी कार्य करने की क्षमता पर निर्भर करती है, आप उसमें जितना सुधार करते हैं, यह उतनी ही निखरती है।

  • जब समुद्र में लहर आती है, तो पहले उसी के साथ आगे बढ़ते हैं और फिर अपने रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। समय को पहले हाँ बोल कर आगे बढ़ना चाहिए और फिर परिस्थिति से निपटने के लिए इसके उपाय ढूंढिए। चलतेचलते परिस्थितियों से जूझने का रास्ता मिल जाएगा।

  • हम अक्सर यह मान लेते हैं कि सभी हमारे जैसे हों और यही वह समय होता है, जब अक्सर मेंटल ब्रेक डाउन की स्थिति बनती है। ऐसे समय में ही हमारी सहनशक्ति की परीक्षा होती है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि दूसरे की सोच, उसकी बातों और फैसलों को समझ पाएं

  • जब हम अपने मित्रों का चुनाव करते हैं तो चरित्र के स्थान पर व्यक्तित्व को नहीं चुनना चाहिए।

  • जब तक हम भीतर से शांत नहीं होते, तब तक हम बाहरी दुनिया में शांति नहीं पा सकते।