मानसिक रूप से मजबूत लोग क्या नहीं करते ?

  • अतीत में हुई गलतियों की पूर्ण जिम्मेदारी लेते हैं। एक ही गलती को बार-बार दोहराते नहीं हैं।
  • दूसरों की सफलता देखकर चिढ़ने या जलने की बजाय जमकर जश्न मनाते हैं।
  • ये विफलता से डरते नहीं हैं। नाकाम होने पर उसे जीतने का नया मौका समझते हैं। हार में भी नया सीखने के रास्ते तलाशते हैं।
  • ये लोग अकेले होने से डरते नहीं हैं। अकेलेपन का आनंद लेना बखूबी जानते हैं।
  • जल्दबाजी पसंद नहीं करते। तुरंत नतीजों की उम्मीद भी कम ही रखते हैं।
  • नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए सकारात्मक कार्यों की ओर ध्यान लगाते हैं। बेवजह की बातों के बारे में नहीं सोचते।
  • मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए नकारात्मक विचारों का त्याग करना और सहज रहना अति आवश्यक है।