प्रश्न. सीमा सुरक्षा बल के नए महानिदेशक कौन बनाए गए हैं?

उत्तर : नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नितिन 1989 बैच के केरल कैडर के इंडियन पुलिस सर्विसेज के अधिकारी हैं। सुरक्षा बल 1 दिसम्बर 1965 को अस्तित्व में आया है।

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार रात (11 जून, 2023) को अग्रवाल को महानिदेशक नियुक्त किया है।

अग्रवाल 31 जुलाई 2026 को सेवा से सेवानिवृत्त होने या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।