प्रश्न. त्रिपुरा और ओडिशा के नए राज्यपाल कौन हैं?

उत्तर : इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की और रघुवर दास ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल गणेशी लाल की जगह लेंगे।