प्रश्न. तमिल में उंजल क्या है?

उत्तर : तमिल ब्राह्मण परिवारों की शादियों में कई तरह की परंपराएं होती हैं, जिनके बाद ही कोई विवाह पूरी तरह से संपन्न माना जाता है। इन्हीं विशेष परंपराओं में से एक है उंजल परंपरा। दरअसल उंजल एक झूला होता है। इसी झूले पर शादी करने वाले जोड़े को बैठाया जाता है। इस रस्म में दोस्त और परिवार के सदस्य उस झूले को झुलाते हैं। इस रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन को पारंपरिक रूप से मीठे चावल की खीर और फल खिलाए जाते हैं। इस रिवाज में यह झूला प्रतीक है नए जोड़े के जीवन में गति और उतार-चढ़ाव का जिसके लिए वे तैयार रहें यह संदेश भी इसमें है।