नेपाल की पर्यटन राजधानी – पोखरा


प्रश्न. नेपाल ने किस शहर को अपनी पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : नेपाल ने पोखरा को अपनी पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की है। पोखरा काठमांडू से 200 किलोमीटर (120 मील) पश्चिम में स्थित है और काठमांडू के बाद नेपाल का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ये शहर नौकायन, ट्रैकिंग, राफ्टिंग, कैनोइंग और बंजी जंपिंग के लिए प्रसिद्ध है।