गद्यांश


निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढकर प्रश्नों के उत्तर लिखो :-


हमारे जीवन में अच्छे स्वास्थ्य का होना आवश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रातः भ्रमण और व्यायाम का बहुत महत्त्व है। कहा भी गया है -‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।’ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना जरूरी है। व्यायाम करने से हमारी माँसपेशियाँ पुष्ट होती हैं। रक्त का संचार सुचारू गति से होता है। प्रातःकाल किया गया व्यायाम हमें सारे दिन चुस्त-दुरस्त रखता है। व्यायाम हमें शक्ति प्रदान करता है। व्यायाम खुले स्थान में करना चाहिए। व्यायाम को दिनचर्या का अंग बना लेना चाहिए।


प्रश्न 1. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या जरूरी है?

प्रश्न 2. व्यायाम हमें क्या प्रदान करता है?

प्रश्न 3. हमारे जीवन में क्या होना आवश्यक है?

प्रश्न 4. शब्द ‘भ्रमण’ का अर्थ लिखें।