किट्टी पार्टी में खेलने के लिए मजेदार खेल

मेमोरी गेम

  • रोज़मर्रा की 15-20 चीज़ें एक ट्रे में जमाएं।
  • ट्रे को सभी के सामने रखें। अब सभी से ट्रे में रखे सामान को सिर्फ आधा मिनट ध्यान से देखने के लिए कहें। समय पूरा होते ही ट्रे को ढक दें।
  • अब प्रतिभागियों से एक मिनट के अंदर उन सभी चीज़ों की लिस्ट बनाने के लिए कहें, जो उन्होंने अभी देखी।
  • जो सबसे ज्यादा सही वस्तुओं के नाम लिख पाएगा, वो गेम जीत जाएगा।

गिलास में चम्मच गेम

  • एक टेबल पर लगभग 10-15 चम्मच और एक गिलास रख दें।
  • सदस्यों को 1 मिनट के अंदर एक चम्मच से दूसरा चम्मच उठाना है और गिलास में डालना है।
  • कोई चम्मच उठाते वक्त गिर जाए, तो वह फिर नहीं उठाई जा सकेगी।
  • एक मिनट के अंदर जो सदस्य सबसे ज्यादा चम्मच गिलास में डालेगा, वही गेम का विजेता होगा।

राजमा और स्ट्रॉ गेम

  • ये खेल मजेदार है। हर सदस्य को एक स्ट्रॉ और 2-2 गिलास दें। एक गिलास खाली होगा और दूसरा गिलास कच्चे राजमा या चने से भरा होगा।
  • अब सभी को स्ट्रॉ की सहायता से राजमा या चना 1-1 कर खाली गिलास में डालना है।
  • एक मिनट के भीतर जो सबसे ज्यादा राजमा या चने खाली गिलास में डालेगा, वो विजेता होगा।

अब सबसे मजेदार बलून डूडल

  • सभी सदस्यों को 1-1 गुब्बारा और एक बॉल पेन दें।
  • करना यह है कि गुब्बारे को फुलाकर उस पर इंसानी प्रतीक बनाने हैं
  • चित्र पूरा होना चाहिए, जिसमें चेहरा, 2 आंखें, एक नाक, 2 होंठ, 2 कान, 2 हाथ-पैर साफ़ नज़र आएं।
  • जो सदस्य बिना फोड़े गुब्बारे पर, तय समय में सबसे ज्यादा चित्र बनाएगा, वो जीत जाएगा।