कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. बाज़ार का जादू किन लोगों पर अधिक असर करता है? इसके चढ़ने-उतरने पर क्या स्थिति होती है?

उत्तर : बाज़ार का जादू उन लोगों पर जल्दी असर करता है। जिनकी जेब में पैसा होता है। बाज़ार का जादू चढ़ने पर मन-अधिक से अधिक चीजों को खरीदना चाहता है तब व्यक्ति सोचता है कि बाज़ार में बहुत सारी चीज़े हैं और उसके पास कम। बाज़ार का जादू उतरने पर मनुष्य को पता चलता है कि यह चीज़े बहुत आराम नहीं देती केवल दिखावे के लिए ही ठीक हैं। बाज़ार का जादू उतरने पर उसे अपने द्वारा खरीदी हुई चीज़े व्यर्थ मालूम होती हैं।