कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. समाचार लेखन की शैली का विस्तार से वर्णन करते हुए लिखिए कि यह शैली समाचार-लेखन की मानक शैली कैसे बनी?

उत्तर : समाचार एक विशेष शैली में लिखे जाते हैं। इन समाचारों में किसी भी घटना विशेष की जानकारी या सूचना निहित होती है। उल्टा पिरामिड शैली का प्रयोग इसमें मुख्य तौर पर किया जाता है। इसमें किसी घटना, विचार या समस्या की सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य या सूचना पिरामिड के निचले हिस्से में नहीं होती है और इस शैली में पिरामिड को उल्टा कर दिया जाता है। महत्त्वपूर्ण सूचना सबसे ऊपरी हिस्से में होती है और घटते हुए क्रम में सबसे कम महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ होती हैं। इसलिए यह मानक शैली बनी।