कक्षा 12वीं प्रश्न-उत्तर


प्रश्न. कहानी को नाटक में किस प्रकार रूपान्तरित कर सकते हैं?

उत्तर : कहानी को नाटक में रूपान्तरित करते समय अनेक महत्त्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए, जो इस प्रकार हैं-

• कहानी की कथावस्तु को समय और स्थान के आधार पर विभाजित करके।

• कहानी में घटित घटनाओं के आधार पर दृश्यों का निर्माण करके।

• कथावस्तु से सम्बन्धित वातावरण की व्यवस्था करके।

• ध्वनि और प्रकाश की व्यवस्था करके।

• कथावस्तु के अनुरूप मंच सज्जा और संगीत का निर्माण करके।

• पात्रों एवं संवादों को अभिनय के अनुरूप स्वरूप प्रदान करके।