कई बार परीक्षा कमजोरी खोजने के लिए नहीं, ताकत पहचानने के लिए होती है।

  • किसी भी आपदा का सामना शांत दिमाग के साथ करना ही व्यक्ति की असली ताकत है।
  • नेकी करें और भूल जाएं। ईश्वर से जो प्रतिफल मिलता है उसकी कल्पना भी नहीं होगी।
  • आपने जीवन में अपनी गलतियों से कुछ सीखा है तो आप सबसे सफल व्यक्ति हैं।
  • सफलता का आनंद तब अधिक होता है, जब उसे पाने के लिए संघर्ष किया हो और कई बार असफलता मिली हो। कई बार की असफलता न केवल सफलता की अहमियत समझाती है, बल्कि हर स्थिति के लिए तैयार भी करती है।
  • जब हम यह सोचते हैं कि हम सब जानते हैं, तब हमारा सीखना बंद हो जाता है।
  • संस्कार कीमत चुकाने से नहीं, माहौल से मिलते हैं।
  • सफलता बिना प्रयास के नहीं मिलती।
  • कोई भी चीज़ छोड़ना मतलब गिव-अप करना नहीं है।
  • जो आप बन सकते थे, वह बनने के लिए अभी भी बहुत देर नहीं हुई है।
  • जब कर्म का साथ होता है, तब ज़िंदगी पल भर में बदल जाती है।
  • आप आज जो भी कर रहे हैं, उसका असर आने वाले वक्त पर जरूर होगा।
  • स्वतंत्रता का अधिकार केवल उन्हीं का है जो इसकी रक्षा करने का साहस करते हैं।
  • दिल को शिक्षित किए बिना दिमाग को शिक्षित करना कोई शिक्षा नहीं है।
  • कई बार परीक्षा कमजोरी खोजने के लिए नहीं, ताकत पहचानने के लिए होती है।
  • मन के उत्साह का जीवन के हर पक्ष पर सीधा असर पड़ता है। दूसरे काम भी संवरने लगते हैं, क्योंकि उनके बीच अपना सपना सूरज सा चमकता दिखता है।
  • खुद को काम में रत रखने, नया सीखते रहने और लोगों से मिलते रहने में जो सुख है, उसके सामने बड़ी बाधाएं भी खड़े-खड़े थक जाती हैं।
  • स्थान बदलना यादें संजोने को प्रेरित कर सकता है, लेकिन जड़ों से छूट जाना उन्हीं यादों में वेदना देता है।
  • किसी अपने को टूटते देखना बेहद कष्टप्रद है। मदद न कर पाने की स्थिति उस पीड़ा को बढ़ा देती है, लेकिन आपकी मदद की दरकार ही न रही हो, उससे बड़ा आह्लाद नहीं है।