आप सफल हैं या असफल

सफलता और असफलता, दो ऐसे शब्द, जो पूरा जीवन हमारे साथ चलते हैं, किसी न किसी रूप में। इन्हें सिर्फ शब्द भौतिक सुखों से आंकना और आर्थिक स्थिति के रूप में समझना मूर्खता होगी।

इसलिए कभी कभी अपनी आदतों और रवैये को भी सफलता और असफलता की कसौटी पर परखना चाहिए, तो चलिये शुरू करते हैं।

  • सफल व्यक्ति हमेशा समाधान का हिस्सा बनते हैं।

असफल हमेशा समस्याओं से घिरे रहते हैं।

  • सफल हमेशा योजना के साथ होते हैं।

असफल हमेशा बहाने ढूंढने की कोशिश करते हैं।

  • सफल व्यक्ति हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं।

असफल व्यक्ति दूसरों का काम करने से बचने की कोशिश करते हैं।

  • सफल हर समस्या में समाधान देखते हैं।

असफल को हर समाधान में भी समस्या नजर आती है।

  • सफल व्यक्ति नकारात्मक स्थिति में भी सकारात्मक रहते हैं।

असफल व्यक्ति सकारात्मक स्थिति में भी नकारात्मक रहते हैं।

  • सफल व्यक्ति मानते हैं, “यह बहुत कठिन है, परंतु संभव है।”

असफल व्यक्ति सोचते हैं, “यह संभव है, परंतु बहुत मुश्किल है।”