आकर्षण का नियम हर विचार पर प्रतिक्रिया करता है।

  • जहां से भय समाप्त होता है, वहीं से निखरे हुए नए जीवन की शुरुआत होती है।
  • जीवन आपके प्रयास बनाम नियति नहीं है, बल्कि आपके प्रयासों और नियति का जोड़ है।
  • यदि आप सपना देखते हैं तो पूरा भी कर सकते हैं।
  • हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हम उन्हें आगे बढ़ाने की हिम्मत रखते हैं।
  • जब आप किसी चीज़ पर विश्वास करते हैं तो उस पर सभी तरह से विश्वास करें, निःसन्देह और निर्विवाद।
  • सफल होने के लिए समझदारी और मेहनत के साथ थोड़ा गुस्सा भी जरूरी है।
  • जो व्यक्ति अपने बारे में नहीं सोचता, वह सोचता ही नहीं है।
  • असफलता भी आपके विकास के लिए जरूरी है।
  • सफलता तभी सार्थक और सुखद होती है, जब वह आपकी खुद की हो।
  • यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप कितना जोर से गिरे या कितनी बार गिरे। महत्वपूर्ण यह है कि आप कितनी जल्दी उठ खड़े हुए। इसी से आपकी सफलता तय होती है।
  • सारे सपने आपकी पहुंच के भीतर हैं, आपको सिर्फ उनकी ओर आगे बढ़ते रहना है।
  • विश्वास वह शक्ति है, जिससे उजड़ी हुई दुनिया में भी प्रकाश किया जा सकता है।
  • खूबसूरत जिंदगी का सफर खुद को समझने से शुरू होता है।
  • लोभ का अर्थ है – और, और … और पाने की इच्छा और उस ‘और’ की कोई सीमा नहीं है
  • दूसरों से आशा रखना स्नेह और मोह का प्रतीक है,लेकिन एक सीमा तक ही। अगर दूसरे को यह निर्भरता या लाचारी लगे तो संभल जाना ही बेहतर है।
  • मानव के सभी गुणों में साहस पहला गुण है, क्योंकि वह सभी गुणों की जिम्मेदारी लेता है।
  • आकर्षण का नियम हर विचार पर प्रतिक्रिया करता है।
  • अपने कामों से दूसरों को हमेशा आश्चर्यचकित करते रहें।
  • ऐसे भी लोग होते हैं, उनके लिए आप जितना अधिक करेंगे, वे आपके लिए उतना ही कम करेंगे।
  • जिस प्रकार से अंधकार प्रकाश का अभाव है, उसी तरह अहंकार जागरूकता का अभाव है।
  • अगर जीत के बाद बहके नहीं, तो बहुत दूर तक जा सकते हैं।
  • जीत का जश्न मनाने का हक सभी को है लेकिन इसके लिए प्रतिद्वंद्वी को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।