अपठित गद्यांश : दुर्गा भाभी


आजाद भारत में दुर्गा भाभी को उपेक्षा और आदर दोनों मिले। सरकार ने उन्हें पैसों से तोलना चाहा। कई वर्ष पहले पंजाब में उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में तत्कालीन मुख्यमंत्री दरबारा सिंह ने उन्हें 51 हजार रुपये भेंट किए। भाभी ने वे रुपये वहीं वापस कर दिए। कहा- “जब हम आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय किसी व्यक्तिगत लाभ या उपलब्धि की अपेक्षा नहीं थी। केवल देश की स्वतंत्रता ही हमारा ध्येय था। उस ध्येय पथ पर हमारे कितने ही साथी अपना सर्वस्व निछावर कर गए, शहीद हो गए। मैं चाहती हूँ कि मुझे जो 51 हजार रुपये दिए गए हैं, उस धन से यहाँ शहीदों का एक बड़ा स्मारक बना दिया जाए, जिसमें क्रांतिकारी आंदोलन के इतिहास का अध्ययन और अध्यापन हो, क्योंकि देश की नई पीढ़ी को इसकी बहुत आवश्यकता है।”

मुझे याद आता है सन् 1937 का जमाना, जब कुछ क्रांतिकारी साथियों ने गाजियाबाद तार भेजकर भाभी से चुनाव लड़ने की प्रार्थना की थी। भाभी ने तार से उत्तर दिया “चुनाव में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। अतः लड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता।


प्रश्न 1. दुर्गा भाभी कौन थी?

(क) स्वतंत्र भारत की मंत्री

(ख) पंजाब राज्य की पुरस्कार विजेता

(ग) परतंत्र भारत की स्वाधीनता सेनानी

(घ) परतंत्र भारत की व्यक्तिगत लाभ चाहने वाली।

प्रश्न 2. पंजाब सरकार द्वारा भेंट किए जा रहे 51 हजार रुपए दुर्गा भाभी ने क्यों वापस कर दिया?

(क) यह उनके लिए बहुत कम था

(ख) वे मंत्रीपद चाहती थी

(ग) उन्हें व्यक्तिगत लाभ की अपेक्षा नहीं थी

(घ) वे नकद राशि नहीं लेना चाहती थीं।

प्रश्न 3. दुर्गाभाभी चाहती वीं कि इन 51 हजार रुपयों से……।

(क) उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी जाए

(ख) उन्हें सरकारी आवास दे दिया जाए

(ग) शहीदों का स्मारक बनवा दिया जाए

(घ) अनाथ आश्रम बना दिया जाए।

प्रश्न 4. दुर्गाभाभी ने चुनाव लड़ने से क्यों मना कर दिया?

(क) उन्हें स्वार्थ तथा छल युक्त राजनीति पसंद न थी 

(ख) वे जनता के सामने नहीं आना चाहती थीं

(ग) उन्हें विपक्षियों से डर था

(घ) वे अपनी पार्टी को अधिक समय देना चाहती थीं।

प्रश्न 5. दुर्गा भाभी ने कहा था- ‘जब हम आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे वे, उस समय किसी व्यक्तिगत लाभ या उपलब्धि की अपेक्षा नहीं थी।’

कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-

कथन (I) : दुर्गा भाभी ने अपने सम्मान में दिए गए 51 हजार रुपये वापस कर दिए।

कथन (II) : सरकार ने उन्हें पैसों से तौला।

कथन (III): 1937 में उन्होंने गाजियाबाद से चुनाव जीता।

कथन (IV) : उन्होंने चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विकल्प-

(क) कथन (1) सही है।

(ख) कथन (I) और (II) सही हैं।

(ग) कथन (I) और (IV) सही है।

(घ) कथन (II) और (IV) सही है।