अनुच्छेद लेखन : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा


सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा


आज जिधर भी नजर दौड़ाई जाए सभी सड़कें पूरे दिन के लिए व्यस्त होती है। वाहन अपनी उच्च गति से दौड़ते हैं। आज सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों का अनुसरण करना अत्यंत आवश्यक है। सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। सभी को सड़क यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। विश्व स्वास्थ संगठन 2008 में आंकड़ों के अनुसार ऐसा पाया गया है कि अस्पतालों में अधिकतर भर्ती होने और मृत्यु की मुख्य वजह सड़क दुर्घटनाएँ ही हैं। सड़क पर यात्रा करते समय सभी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का अनुसरण करना बहुत आवश्यक है। सभी को गाड़ी चलाते समय पैदल चलने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सड़क पर चलने वाले सभी व्यक्तियों को अपने बाएं तरफ होकर चलना चाहिए। सड़क पर गाड़ी घुमाते समय गति धीमी रखनी चाहिए और अधिकृत सड़कों और रोड जंक्शन पर चलते समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। दो पहिया वाहन चालकों को अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट पहने चाहिए और गाड़ी की गति निर्धारित सीमा पर ही रखनी चाहिए। सभी वाहनों को दूसरे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को रोड पर बने निशान और नियमों की जानकारी होनी चाहिए। यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के नियम और कानूनों को हमें सदैव ध्यान में रखना चाहिए। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों और मोबाइल का प्रयोग न करें। सामान्य जनता के बीच जागरूकता उत्पन्न करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना, पाठ्यक्रम में मूल सड़क सुरक्षा पाठ जोड़ने के द्वारा सुरक्षा नियमों की जानकारी देना, ग्रीन क्रॉस कोड अर्थात् रुको, देखो और सुनो फिर पार करो के बारे में लोगों को जागरूक कराना आवश्यक है। हमें अपने वाहन के बारे में मूल जानकारी होनी चाहिए साथ ही दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से भी डॉक्यूमेंट्री बनाकर सड़क सुरक्षा नियमों का प्रसारण करना चाहिए। हर एक व्यक्ति को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल के द्वारा अधिकृत प्रशिक्षकों के निर्देशन में रक्षात्मक वाहन चालन कोर्स अवश्य पास करना चाहिए। कई बार लोग लंबे समय तक अपनी निजी वाहनों को बिना किसी नियमित रखरखाव और मरम्मत के उपयोग करते हैं ऐसे वाहन हमारे जीवन लिए खतरा बन जाते हैं अतः यह आवश्यक है कि समय से वाहनों की मरम्मत के साथ-साथ उनकी ठीक से कार्य करने की स्थिति के प्रति भी हम आशवस्त रहें। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, आपातकालीन टूल उचित बचाव उपकरण रखने के साथ-साथ वाहन की भी पूरी जाँच करनी चाहिए। सड़क सुरक्षा में ही हमारे जीवन की रक्षा है।