हर समस्या का समाधान होता है।


  • हमारी हड्डियां ग्रेनाइट जितनी मजबूत हैं। हम हारने या कमज़ोर पड़ने के लिए नहीं जन्मे। जब लगे कि हालात बर्दाश्त से बाहर हो रहे हैं, तो अपने इंसान होने की तमाम नेमतों को याद कर लेना चाहिए।
  • गिरने का जोखिम उठाए बिना आप खड़े नहीं हो सकते।
  • कामयाब होने के लिए मेहनत पर विश्वास करना होता है। किस्मत तो जुए में आजमाई जाती है।
  • लोग आपको क्या समझते हैं, यह मायने नहीं रखता। आप क्या समझते हैं – यही बदलाव लाता है।
  • क्यों खोता है विश्वास तुम्हारा,

    जब रचा प्रभु ने किरदार तुम्हारा,

    क्यों ख़ुद को बांधा सीमाओं में,

    उड़ने को जब नभ है सारा……
  • हमें यह जन्म बहुत सारी मजबूतियों के साथ मिला है। हर कमज़ोर पड़ जाने वाले दौर में यह जरूर याद रखें।
  • जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपको समझ आता है कि माहौल के अनुसार खुद को ढालना सर्वोत्तम है। जब जिंदगी हर रोज बदलती है, तो आप एक जगह क्यों अटके हुए हैं।
  • आप प्रसन्न रहकर जीवन में जो चाहे वो पा सकते हैं, बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। सफल होकर प्रसन्नता प्राप्त करने के बारे में सोचेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं।
  • जीवन में गर्व जरूरी है क्योंकि इससे हृदय विशाल होता है, लेकिन अहंकार नहीं क्योंकि इससे दिमाग चढ़ता है। आपका दिल जितना बड़ा बनेगा, आपमें उतनी अधिक विनम्रता पैदा होगी।
  • किसी भी काम को केवल इसलिए न करें कि करना है। काम खुद से ईमानदारी दिखाने के लिए करिए।
  • जो लोग सेल्फ रियलाइजेशन में यकीन रखते हैं, वे मंदिरों में नहीं भटकते। वे दिमागी शांति को अहमियत देते हैं।
  • जिस तरह चाबी के बिना ताले का अस्तित्व नहीं, उसी तरह परेशानी और समाधान भी साथ-साथ जुड़े हैं। हर समस्या का समाधान होता है।
  • जो हम खुशी से सीखते हैं, उसे हम कभी नहीं भूलते।
  • बेहतरीन दिनों के लिए बुरे वक्त से लड़ना पड़ता है।