यात्री और बस-परिचालक के बीच संवाद


संवाद लेखन : यात्री और बस-परिचालक के बीच संवाद


यात्री : क्यों भाई! यह बस कहाँ जा रही है?

बस-परिचालक : यह बस तो हरिद्वार जा रही है।

यात्री : कितने बजे चलेगी?

बस-परिचालक : जैसे ही सवारियाँ पूरी हो जाएँगी, बस चल पड़ेगी।

यात्री : किंतु इसके चलने का निर्धारित समय क्या है?

बस-परिचालक : पाँच बजे।

यात्री : (झुंझलाते हुए) अरे! पाँच तो बज गए हैं, फिर देर क्यों कर रहे हो?

बस-परिचालक : अभी बस चलने ही वाली है।

यात्री : आपको यात्रियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

बस-परिचालक : साहब, गुस्सा मत कीजिए। हम भी समय पर चलना चाहते हैं पर पूरी सवारियाँ तो हो जाएँ।

यात्री : (थोड़ी देर बाद) अब तो बस भी भर गई है। अब किसका इंतजार कर रहे हो?

बस-परिचालक : आप शांत बैठिए! बस चलते हैं।