खुद के अच्छे दोस्त बनें न कि विक्टिम।


  • जो उड़ने का सपना देख रहे हों, उन्हें गिरने से नहीं डरना चाहिए।
  • चमत्कार का इंतजार मत करो। पूर्ण प्रयास करो और स्वयं चमत्कार बन जाओ।
  • जिंदगी में कुछ फैसले कठिन होते हैं। पर, कठिन फैसले ही एक दिन जिंदगी बदल देते हैं।
  • यदि हमें कुछ भी सर्वश्रेष्ठ पाना है, तो पहले दुनिया को सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
  • जब आप किसी बड़ी चीज के लिए काम करते हैं, तो खुद-ब-खुद प्रयोजन पा जाते हैं। आपको जीने का उद्देश्य मिल जाता है।
  • जीवन का एक तिहाई समय हम सोते हुए बिताते हैं, ऐसे में जागृत अवस्था में समय का हिसाब और इसे संतुलित रखकर खर्च करना बेहद जरूरी है।
  • जीवन में सादगी सबसे ज्यादा जरूरी है। सादगी और शांति से बिताया गया जीवन हमेशा बेहतर होता है।
  • काम में नैतिकता रखना बेहद जरूरी है। नैतिकता की राह पर चलते हुए भले आप धीमे आगे बढ़ें, लेकिन यह ग्रोथ मजबूती से होगी।
  • हमेशा याद रखना जो लोग तुम्हें नीचे खींचते हैं, आप उनसे ऊपर हैं।
  • कभी हार मत मानिए, क्योंकि मेहनत करने वाले लोग अंतिम दांव में पूरा परिणाम ही बदल देते हैं।
  • हर नई शुरुआत हमें डराती है, पर सफ़लता भी मुश्किलों के पार ही नजर आती है।
  • सपनों को पाने के लिए समझदारी नहीं, जुनून की जरूरत होती है।
  • जब हौंसले बुलंद हों, तो पहाड़ भी मिट्टी का एक ढेर लगता है।
  • जब आप सहज होते हैं, तो रचनात्मक होते हैं और जो कुछ भी आप कर रहे होते हैं, उसमें सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं।
  • यह बेहद जरूरी है कि आप खुद के अच्छे दोस्त बनें, न कि विक्टिम। ज़िंदगी बार-बार आपको घुटनों पर लाएगी। मायने यह रखता है कि आप कैसे उठ खड़े होते हैं। दबाव वाले हालात में खुद पर यकीन नहीं खोना और अंदर से आती आवाज को अनसुना न करना बहुत जरूरी होता है।