अपठित गद्यांश : एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा (अंगदोरजी बिना ऑक्सीजन)


निम्नलिखित गद्यांश और इस पर आधारित प्रश्नों को ध्यान से पढ़ कर उत्तर दीजिए – 

अंगदोरजी बिना ऑक्सीजन के ही चढ़ाई करनेवाला था। लेकिन इसके कारण उसके पैर ठंडे पड़ जाते थे। इसलिए वह ऊँचाई पर लंबे समय तक खुले में और रात्रि में शिखर कैंप पर नहीं जाना चाहता था। इसलिए उसे या तो उसी दिन चोटी तक चढ़कर साउथ कोल पर वापस आ जाना था अथवा अपने प्रयास को छोड़ देना था।

वह तुरंत ही चढ़ाई शुरू करना चाहता था… और उसने मुझसे पूछा, क्या मैं उसके साथ जाना चाहूँगी? एक ही दिन में साउथ कोल से चोटी तक जाना और वापस आना बहुत कठिन और श्रमसाध्य होगा! इसके अलावा यदि अंगदोरजी के पैर ठंडे पड़ गए तो उसके लौटकर आने का भी जोखिम था। मुझे फिर भी अंगदोरजी पर विश्वास था और साथ-साथ मैं आरोहण की क्षमता और कर्मठता के बारे में भी आश्वस्त थी। अन्य कोई भी व्यक्ति इस समय साथ चलने के लिए तैयार नहीं था।

प्रश्न (क) अंगदोरजी के पाँव ठंडे क्यों पड़ जाते थे?

उत्तर : अंगदोरजी कुशल पर्वतारोही था। वह बिना ऑक्सीजन के बर्फ़ पर चलने का अभ्यासी था। इसलिए वह यात्रा में ऑक्सीजन नहीं लगाता था, परंतु बिना ऑक्सीजन के उसके पैर ठंडे पड़ जाते थे।

प्रश्न (ख) अंगदोरजी दिन में ही पर्वत शिखर पर जाकर वापस क्यों लौटना चाहता था?

उत्तर : अंगदोरजी ऑक्सीजन नहीं लगाता था। इसलिए उसके पैर ठंडे पड़ जाते थे। इससे बचने के लिए वह अधिक देर तक खुली बर्फ़ में नहीं रहना चाहता था। न ही रात का समय बर्फ़ में व्यतीत करना चाहता था। यही कारण है कि वह दिन में ही पर्वत शिखर पर जाकर वापस लौट आना चाहता था।

प्रश्न (ग) पर्वत शिखर की अंतिम यात्रा कहाँ से कहाँ तक की थी?

उत्तर : पर्वत शिखर की अंतिम यात्रा साउथ कोल में लगे शिखर कैप से शुरू हुई और हिमालय के सबसे ऊँचे शिखर पर समाप्त हुई।


बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (क) अंगदोरजी का लक्ष्य क्या था?

(i) एवरेस्ट की चढ़ाई करने में लेखिका की सहायता करना

(ii) एक ही दिन में एवरेस्ट की चढ़ाई के पूरा करना

(iii) बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ना

(iv) सभी पर्वतारोहियों की सहायता करना

प्रश्न (ख) अंगदोरजी के पैर ठंडे क्यों पड़ जाते थे?

(i) लेखिका की सहायता करने के कारण

(ii) बीमार होने के कारण

(iii) नंगे पाँव बर्फ़ में रहने के कारण

(iv) ऑक्सीजन न लगाने के कारण

प्रश्न (ग) पर्वत शिखर की अंतिम यात्रा कहाँ से कहाँ तक की थी?

(i) साउथ कोल से हिमालय के शिखर तक

(ii) बेस कैंप से साउथ कोल तक

(iii) बेस कैंप से हिमालय के शिखर तक

(iv) चोटी से साउथ कोल तक

प्रश्न (घ) लेखिका को अंगदोरजी पर विश्वास था, क्योंकि-

(i) अन्य कोई भी व्यक्ति अंगदोरजी के साथ जाने को तैयार नहीं था।

(ii) वह अंगदोरजी की कर्मठता और क्षमता को जानती थीं।

(iii) बिना ऑक्सीजन के चढ़ाई करना बहुत कठिन कार्य था।

(iv) अंगदोरजी के लिए लौटकर आना कठिन कार्य था।