7 January in HISTORY

7 जनवरी, 1789 के दिन ही अमेरिका में पहली बार राष्ट्रपति पद के चुनाव का मतदान हुआ था। इस चुनाव में जॉर्ज वाशिंगटन जीते थे। जॉर्ज वाशिंगटन ने परिणाम आने के साढ़े तीन महीने बाद राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वे अमेरिकी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके थे।

अमेरिका में राष्ट्रपति का पद सबसे ऊंचा राजनीतिक पद है। यहाँ राष्ट्रपति सशस्त्र बलों के प्रमुख भी होते हैं। साल 1951 में अमेरिका के संविधान में 22वां संशोधन हुआ। इसके अनुसार यहाँ कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता। राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 35 साल तय है। ये भी शर्त है कि उम्मीदवार कम से कम 14 साल अमेरिका में रहा हो या अमेरिका में जन्मा हो।

अब तक अमेरिका में 43 राष्ट्रपति हुए हैं। विलियम हैनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे। यह राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रूज़वेल्ट सबसे अधिक 12 साल इस पद पर रहे। विलियम हेनरी हैरिसन, जेकरी टेलर, वारेन हॉर्डिंग और रूज़वेल्ट का निधन राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हुआ था।