एवरेस्ट:मेरी शिखर यात्रा – पाठ के शब्दार्थ


एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा: बचेंद्री पाल


अग्रिम दल : पहले पहुँचनेवाला समूह।

बेस कैंप : जहाँ से चढ़ाई का अभियान चलाया जाता है।

दुर्गम : जहाँ कठिनाई से जाया जा सके।

हिमपात : बर्फ़ का गिरना।

शिखर : चोटी।

ध्वज : झंडा।

विचित्र : अनोखा।

कठिनतम : सबसे कठिन।

चुनौती : संकट।

सामना करना : मुकाबला करना।

हिम-स्खलन : बर्फ़ का गिरना।

दुःखद : दुखदायी।

अवसाद : निराशा।

सहज : स्वाभाविक।

अवगत : परिचित ।

चिह्नित : निशान दिया हुआ।

जायजा लेना : अनुमान लगाना।

अनियमित : बिना नियम के।

व्यर्थ : बेकार।

भौचक्का : हैरान।

अव्यवस्थित : बिना व्यवस्था के।

तत्काल : उसी समय।

हिम-विदर : बर्फ़ में दरार पड़ना।

प्रवास : विदेश में रहना / बाहर यात्रा करना।

आरोही : चढ़ने वाला।

अस्थायी : जो स्थिर न हो।

आड़ी-तिरछी : टेढ़ी-मेढ़ी।

अभियांत्रिकी : तकनीकी।

नौसिखिया : अनाड़ी।

प्रयास : कोशिश।

पिंड : टुकड़ा।

हिमपुंज : बर्फ़ का समूह।

भीषण गर्जना : भयानक गरज।

तहस-नहस करना : नष्ट करना।

स्ट्रेचर : रोगी को लिटाकर ले जाने का उपकरण।

सुरक्षा : बचाव ।

साहसिक : हिम्मतवाला।

कृतज्ञतापूर्वक : उपकार मानते हुए।

हक्का-बक्का रह जाना : हैरान रह जाना।

जोखिम : खतरा।

पर्वतारोही : पर्वत पर चढ़नेवाला।

किट : सारा समान।

उपलब्ध : प्राप्त।

शिखर कैंप : चोटी पर स्थित अस्थायी निवास।

श्रमसाध्य : परिश्रम से किया जानेवाला।

आरोहण : ऊपर चढ़ना।

क्षमता : शक्ति।

कर्मठता : काम करने में दृढ़ता।

आश्वस्त : भरोसा रखे हुए।

भुरभुरी : टूटनेवाली।

सुरक्षा : रक्षा।

संतुलन : बराबर का भार बनाए रखना।

सपाट : सीधा।

दृश्यता : दिखाई देने का गुण।

शून्य : खाली/समाप्ति ।

शंकु : नुकीला और सर्वोच्च भाग।

स्थिर : ठहरा हुआ।

अर्चना : पूजा।

रज्जु नेता : रस्सी के सहारे आगे बढ़ाने वाला व्यक्ति।

प्रोत्साहित : उत्साहित।

अनूठी : अद्भुत।

उपलब्धि : प्राप्ति/सफलता।