डॉक्टर और रोगी के बीच संवाद


रोगी : डॉक्टर साहब! सुबह से मेरी तबीयत ठीक नहीं है।

डॉक्टर : क्या हुआ?

रोगी : सारे शरीर में थकान-सी महसूस हो रही है।

डॉक्टर : और कुछ ! खाना ठीक से खाया है कि नहीं।

रोगी : न भूख लग रही है और न ही काम करने में मन लग रहा है।

डॉक्टर : तुम्हें बुखार है। अच्छा, तुम्हारा बुखार कितना है? अभी देखकर बताता हूँ।

रोगी : डॉक्टर साहब! मैं ठीक तो हो जाऊँगा।

डॉक्टर : हाँ, क्यों नहीं। जब तुम समय पर दवाई खाओगे, आराम करोगे तो जल्दी ठीक हो जाओगे।

रोगी : जैसा आप कहेंगे डॉक्टर साहब, मैं वैसा ही करूँगा।

डॉक्टर : ये लो दवाई, इसे सुबह और शाम को पानी के साथ लेना। मसालेदार और तली हुई चीजें मत खाना।

रोगी : बहुत अच्छा! धन्यवाद डॉक्टर साहब।