31 दिसंबर का इतिहास

31 दिसंबर, 1600

इसी दिन ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई थी। तब इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ‘ The Governor and Company of Merchants of London Trading in East Indies’ को मंजूरी दी थी।

इस कम्पनी को पूर्वी द्वीप समूह के देशों से व्यापार करने का एकाधिकार दिया गया था। कम्पनी का गठन मसाले के व्यापार के लिए किया गया था, जिसमें उस दौर में स्पेन और पुर्तगाल का एकाधिकार था।

बाद में कम्पनी ने कपास, रेशम, चाय, नील और अफीम का व्यापार शुरू किया था। ईस्ट इंडिया कम्पनी ने तत्कालीन मुगल बादशाह जहांगीर से व्यापार और सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत लेकर व्यापार शुरू किया।

दो सौ साल के भीतर कम्पनी ने पूरे भारत को कब्जे में लिया था। 1857 में विद्रोह के बाद कम्पनी को 1 जनवरी, 1874 को भंग कर दिया गया।

ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अलग साम्राज्य बनने के बाद हुई। 1946 में राजा हेनरी सप्तम ने पूर्वी एशिया की ओर बढ़ना शुरू किया।