23 अगस्त का महत्व

23 अगस्त, 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत का चंद्रयान-3 उतरा है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की है कि देश में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (नेशनल स्पेस डे) के रूप में मनाया जाएगा। चांद के दक्षिणी ध्रुव के जिस हिस्से पर भारत का चंद्रयान 3 उतरा है, वह जगह 'शिवशक्ति प्वाइंट' कहलाएगी।