2 दिसंबर को ही गेटवे ऑफ इंडिया बन कर तैयार हुआ

2 दिसंबर, 1911

इसी दिन जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा-रानी बने। उनके बम्बई (अब मुंबई) आगमन को यादगार बनाने के लिए ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

2 दिसंबर, 1942

पांडिचेरी (पुड्डुचेरी) में अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई, जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

2 दिसंबर, 1971

संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

2 दिसंबर, 2002

प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज ‘विंडस्टार’ से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

2 दिसम्बर, 2003

हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धाप्राध कोर्ट ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर निकोलिक को 1995 में सर्बनिका नरसंहार में 27 साल की सज़ा सुनाई।

2 दिसंबर, 2005

पाकिस्तान में मदरसों द्वारा धार्मिक नफरत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए कानून बनाया।

2 दिसंबर, 2007

पाकिस्तान में राष्ट्रपति मुशर्रफ ने प्रस्तावित चुनावों के चलते विरोध-प्रदर्शनों पर रोक लगा दी थी।