17 जनवरी का इतिहास

17 जनवरी, 1863

इस दिन अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध शुरू हुआ था। इसका मुख्य कारण दास प्रथा को माना जाता है। दरअसल, अफ्रीका से कई हब्शी लोग वर्जीनिया में आकर बस गए थे। इनमें से कईयों को सम्पन्न लोगों के गुलाम बना कर यहाँ लाया गया था।

ये लोग इन्हें छोड़ना नहीं चाहते थे, क्योंकि ये वर्जीनिया की कृषि का आधार बन चुके थे। इन लोगों ने संयुक्त राष्ट्र की व्यापारिक नीति का विरोध किया।

इन्होंने कहा कि यदि दास प्रथा बन्द की गई तो ये वर्जीनिया को संयुक्त राष्ट्र से अलग करवाने के लिए आंदोलन करेंगे। वर्जीनिया के एक अन्य वर्ग ने दास प्रथा का विरोध किया। यह वर्ग उत्तरी राज्यों की नीति से प्रभावित था, जो मशीनों और उद्योगों को बढ़ावा देना चाहते थे।

इस वर्ग को सरकार का समर्थन था। इससे वर्जीनिया में गृहयुद्ध शुरू हुआ। सरकार ने विरोधियों को कुचलने की कोशिश की, लेकिन वर्जीनिया में गृहयुद्ध करीब दो साल चला।

वर्जीनिया में गृहयुद्ध से पहले अमेरिका के अन्य 10 राज्यों में गृहयुद्ध शुरू हो चुका था। ये गृहयुद्ध 1865 तक चले। इनका भी एक कारण दास प्रथा थी।