16 जनवरी का इतिहास ‘Ivaan the terrible’

16 जनवरी, 1547

इस दिन इवान चतुर्थ रूस का जार (प्रिंस) बना। उसे ‘Ivaan the terrible’ के नाम से भी जाना जाता है। इवान चतुर्थ ने पूरे रूस पर 1547-1584 तक राज किया। इससे पहले उसका केवल मॉस्को पर राज था।

उसके शासन में रूस का काजान खानत, आस्त्राखान खानत और सिबिर खानत तक विस्तार हुआ। ये क्षेत्र साइबेरिया या उसके आसपास हैं।

इवान चतुर्थ ने कला और व्यापार को बढ़ावा दिया। उसे कुशल कूटनीतिज्ञ माना जाता था, लेकिन वह मानसिक रोगों से ग्रस्त रहा। उसे अत्यधिक क्रोध आता था।

उसने गुस्से में आकर अपने बेटे इवानोविच की हत्या कर दी थी। जबकि उसने ही अपने बेटे इवानोविच को अपना उत्तराधिकारी चुना था। इसके बाद रूस की गद्दी इवानोविच के छोटे भाई फेओदर को मिली।

साल 1917 की क्रांति के बाद रूस में जॉर्ज स्लाव की अगुवाई में सरकार बनी। स्लाव ने जार का शासन समाप्त कर दिया था।