हिंदी सुविचार (Hindi suvichar)


  • कठिन समय में समझदार लोग राह खोजते हैं और नासमझ लोग बहाना।
  • वह व्यक्ति कभी भी दुखी नहीं रहता, जो मुश्किल परिस्थितियों का सामना हंसते हुए करता है।
  • नियति का एक अनदेखा नियम है, अगर कोई चीज आपकी नहीं है तो वह 100% आपकी नहीं है।
  • झूठा दिलासा देने वालों की बजाय कड़वा सच बोलने वालों को तवज्जो देनी चाहिए।
  • चिंता उसकी करनी चाहिए, जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं।
  • पैसे कमाने से ज्यादा जरूरी है, उस पैसे को संभालना।
  • किसी की परछाईं में खड़े रहना आसान है, खुद की परछाईं बनाने के लिए कड़ी धूप में खड़े रहना पड़ता है।
  • जीतने से पहले जीत और हारने से पहले हार कभी नहीं माननी चाहिए।