1 जनवरी का इतिहास(भारत-बांग्लादेश जल बंटवारा संधि)

1 जनवरी, 1997

इसी दिन भारत-बांग्लादेश जल बंटवारा संधि लागू हुई थी। दोनों देशों के बीच कई बिंदुओं पर विवाद रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से गंगा जल विवाद, चकमा विस्थापितों की समस्या, बांग्लादेश को तीन बीघा कॉरिडोर का हस्तांतरण, असम और अन्य उत्तरी-पूर्वी राज्यों के उग्रवादियों को बांग्लादेश में शरण देना और हरकत-उल-जिहाद-इस्लामी जैसे आतंकी संगठनों को बांग्लादेश में प्रश्रय मिलना जैसे मुद्दे शामिल थे।

भारत ने 1975 में गंगा नदी पर फरक्का बांध का निर्माण किया था, जिस पर बांग्लादेश ने सख्त आपत्ति उठाई थी। लम्बे समय के विवाद पर दोनों देशों ने 1996 में गंगाजल विभाजन संधि की थी। यह संधि अगले 30 वर्षों के लिए थी।

इस संधि के बावजूद दोनों देशों के मध्य गंगा की सहायक नदियों के जल को लेकर विवाद रहा है। हालांकि अप्रैल 2017 तक दोनों ही देश सीमा से जुड़े हुए मुद्दों को सुलझाने में भी कामयाब हुए।

भारत ने सभी बांग्लादेशी सामानों पर सीमा शुल्क में भी छूट दे रखी है। इसके बदले बांग्लादेश ने भारत के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर सहयोग बढ़ाया है।