हिन्दी सुविचार (Quotes)

  • हम सोचते हैं कि ‘खुशी’ के लिए बहुत कुछ इकट्ठा करना पड़ता है। किंतु अनुभव कहता है कि हकीकत में ‘खुशी’ के लिए बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है।
  • इंसानियत और अपने काम से प्रेम करो। प्रगति की राह स्वयं खुल जाएगी।
  • फूलों की खुशबू हवा की दिशा में ही फैलती है, लेकिन अच्छाई चारों तरफ फैलती है।
  • दूसरों की गलतियों से सीखें, अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने पर आयु कम पड़ जाएगी।
  • अंदर से आती नकारात्मक आवाज़ों पर लगाम लगाएं।
  • पक्षी अपने बच्चों को घोंसले बनाकर नहीं देते, वे तो बस उन्हें उड़ने की कला सिखाते हैं।
  • मेहनत विश्व की हर मुसीबत का हल है।
  • खुद पर भरोसा और कड़ी मेहनत हमेशा सफलता अर्जित करने में मददगार होती है।
  • सबसे पहले सर्वश्रेष्ठ किताबें पढ़ें। जरूरी ये नहीं कि आप कितना जानते हैं, ज्ञान की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है।
  • आदमी जो है, हमेशा वही बना रहना चाहता है।
  • जिस तरह एक कील को दूसरी कील ही निकालती है, उसी तरह एक आदत को दूसरी आदत ही बदल सकती है।
  • गुप्त रखा गया हुनर कभी प्रतिष्ठा नहीं दे सकता।
  • भाग्य हमेशा साहसी का साथ देता है।
  • जब तक मांगी न जाए, सलाह नहीं देनी चाहिए।
  • पक्षी को उड़ान की तलाश नहीं करनी पड़ती। पंछी होना ही अपने आप में एक उड़ान है।
  • जब आप कुछ नहीं कर सकते हैं तो एक चीज जरूर करें, वह है – प्रयास।
  • अपनी जिज्ञासा को जीवित रखें क्योंकि इसी से आप नए दरवाजे खोल पाते हैं, नई चीज़ें कर पाते हैं और आगे बढ़ पाते हैं।
  • अपनी सफलताओं को दोहराने में आनंद नहीं है, कुछ नया करते रहना ही आपको खुशी देगा।
  • ज्ञान वह है, जो आपके पास है, लेकिन बुद्धि का अर्थ है उस ज्ञान का अपने जीवन में उचित इस्तेमाल करना।
  • खुद पर विश्वास न हो, मेहनत न की हो तो कितना भी कुछ कर लें, सफलता नहीं मिल सकती।