“खुश होना सीखिए”

  • अपनी क्षमता, रुचि और परिश्रम को ध्यान में रख कर लक्ष्य निर्धारित करें। फिर उस पर कामयाबी मिलने तक संकल्प के साथ लगे रहें।
  • आप सही रास्ते पर हों, तब भी अगर आप बैठे रहेंगे तो आप पीछे ही रह जाएंगे।
  • जीवन में आपको दोबारा मौका जरूर मिलता है, दूसरा मौका मिलने पर आपके ऊपर है कि आप उसका क्या उपयोग करते हैं।
  • सफल लोग केवल भाग्यशाली नहीं होते हैं, लेकिन सफल होने के लिए अन्य चीजों के साथ भाग्य का होना भी बहुत जरूरी होता है।
  • जो अच्छा सेवक नहीं है, वह अच्छा मालिक भी नहीं बन सकता है।
  • इंसान के जीवन में ऐसा कुछ नहीं होता, जिसकी बहुत चिंता की जाए।
  • किसी भी कर्म की उत्पत्ति विचार में है। अतः विचार बहुत महत्वपूर्ण है।
  • हम दूसरों के लिए कुछ करते हैं तो उनका सहयोग भी हमें मिलता है। जब लोगों के लिए त्याग करते हैं तो हमारी तरक्की की राह खुलती है।
  • अगर आप समाज, परिवार और देश को कुछ देना चाहते हैं तो खुश होना सीखिए
  • विफलता के बारे में चिंता मत करो, आपको बस एक बार ही सही होना है।