हिंदी सुविचार (Quotes)

  • आपके साथ क्या हुआ, यह अनुभव नहीं है, आपके साथ जो हुआ उसके साथ आपने क्या किया, यही अनुभव है।
  • ब्रह्मांड का केवल एक ही कोना है जिसे आप सुधारना सुनिश्चित कर सकते हैं और वह है आपका मन।
  • चाहे नौकरी ढूंढें या जीने का तरीका चुनें, भविष्यवादी रवैया रखना हमें भविष्य की तकलीफों से बचाएगा।
  • अगर आप अपने लक्ष्य बहुत ऊँचे रखते हैं, तब फेल होने पर भी बाकी लोगों से ऊपर ही होते हैं।
  • उम्मीद कोई रणनीति नहीं है, भाग्य कोई कारक नहीं है, डर भी कोई विकल्प ही नहीं है।
  • स्थितियों का परीक्षण ही नहीं, उनका विश्लेषण सही नतीजों तक पहुंचने में मदद करता है।
  • बेहतरीन दिन लाने के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है।
  • ऐसा खोजें जो पसंद हो, फिर इसे करने के लिए सुबह का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
  • अपनी आदतों से तंग नहीं आएंगे तो बदलाव नहीं होगा।
  • जिनमें अकेले चलने का हौंसला होता है, उनके पीछे एक दिन काफिला होता है।
  • हम महानता के सबसे करीब तब होते हैं, जब हम विनम्रता में महान होते हैं।
  • अगर आप वाकई अच्छा वक्त नहीं बिता पा रहे हैं, तो उस काम में लगे होने का कोई मतलब नहीं।
  • जीवन में कभी – कभी गलती हो जाना स्वाभाविक है।
  • जब आप अपनी असफलता से ऊपर उठते हैं, तभी एक अच्छे इंसान बन सकते हैं।
  • यदि आप जानते हैं कि आप को क्या करना है तो आपको उसी काम की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
  • जो भी काम कर रहे हैं, उसमें सर्वोत्तम करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • संघर्ष कभी समाप्त नहीं होता, उससे हर दिन दो – दो हाथ करना ही सफलता का एकमात्र उपाय है।
  • आप तब तक हार नहीं सकते, जब तक आप प्रयास करना छोड़ नहीं देते।
  • शुरुआत करने के लिए आपका महान होना जरूरी नहीं, लेकिन महान होने के लिए आपका शुरुआत करना जरूरी है।
  • अगर आप खुद को एक विजेता की तरह नहीं देखते तो आप एक विजेता की तरह प्रदर्शन नहीं कर सकते।
  • इसका कोई मतलब नहीं है कि आप छोटे हैं, लंबे हैं या किसी से कमतर हैं। अर्थ सिर्फ इस बात का है कि आप कितना बड़ा काम करते हैं।