हिंदी सुविचार (Hindi suvichar)


  • सफलता परिश्रम के पहियों पर चलती है। इसमें आत्मविश्वास का ईंधन होना बहुत जरूरी है।
  • शिक्षा, प्रशिक्षण, अभ्यास, अपनी पसंद का कोई भी शब्द चुनें, अगर इंसान को बीते कल की तुलना में आज स्मार्ट बनना है, तो रोज सीखना इकलौता जरिया है। सीखने से न चूकें।
  • गुज़रे कल का हिसाब किताब पूरी ईमानदारी से किया जाए, तो शख्सियत पर बेहतर असर डाल सकता है। सबका हासिल, उनका आईना भी है।
  • स्वयं को न जानना अज्ञानता है। खुद को जानना ही ज्ञान हासिल करने की शुरूआत है।
  • निराशा और असफलता निश्चित रूप से सफलता की दो सीढ़ियां हैं।
  • अच्छा निर्णय लेना अनुभव से हासिल होता है और अनुभव बुरे निर्णय से मिलता है।
  • सबसे बड़ी खोज यह है कि इंसान सिर्फ अपना नज़रिया बदलकर भविष्य बदल सकता है।