हिंदी सुविचार (Hindi suvichar)


  • प्रार्थना छोटी होनी चाहिए। ईश्वर से कुछ मांगें, तो उसे मांगने की वजह नहीं बतानी चाहिए। वो जानते हैं हमारे लिए क्या बेहतर है।
  • विनम्रता वह गुण है जिसका उपदेश तो सभी देते हैं लेकिन धारण कम ही करते हैं।
  • खुशी दरअसल दुखों का ‘इंटरवल’ है।
  • राजा वह है जिसे इंसान ने अपनी शांति के लिए बनाया है। ठीक वैसे ही जैसे परिवार में एक व्यक्ति को खाने की जिम्मेदारी दी जाती है।
  • अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए थोड़े घमंड का होना जरूरी है।
  • शादी एक ऐसी गतिविधि है जिससे लोगों का सबसे कम लेना-देना होना चाहिए, लेकिन इसी में लोग सबसे ज्यादा हस्तक्षेप करते हैं।
  • अपने संकल्प पहले कभी न बताएं वरना इन्हें निभाना दोगुना कष्ट देगा।
  • बुद्धि और बुद्धिमानी मनुष्य के साथ ही पैदा होते हैं।
  • जब आपका मूल उद्देश्य से फोकस हट जाता है तो फिर आप समाज में अपना सम्मान खो बैठते हैं।
  • हर अगला कदम जितना ऊंचा होगा, उतना ही आगे बढ़ते जाओगे।