हिंदी सुविचार


📌 किसी व्यक्ति का चरित्र आंकना है तो उसका उनके साथ व्यवहार देखना चाहिए जो उसके कभी काम नहीं आएंगे।

📌 हर दिन हमें कम से कम एक गाना सुनना चाहिए, एक अच्छी कविता पढ़नी चाहिए, एक खूबसूरत तस्वीर देखनी चाहिए और मुमकिन हो तो कुछ समझदारी भरे शब्द बोलने चाहिए।

📌 सफलता की गारंटी के बिना शुरू करने की प्रतिबद्धता ही साहस है।

📌 अगर आप प्रतिबद्ध हैं, तो पूरा ब्रह्मांड आपके साथ खड़ा हो जाता है।

📌 खुद पर विश्वास करना ही जादू है। अगर ये कर लिया तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

📌 सरल लगने से पहले सब मुश्किल ही लगता है।

📌 अगर बुद्धिमानी भरा जवाब चाहते हैं तो प्रश्न भी वाजिब होना चाहिए।

📌 व्यक्ति जो दिल में रखता है, वही वो दुनिया में देखता है।

📌 वह सबसे ज्यादा ‘सुखी है, जो अपने घर में शांति पाता है, फिर चाहे वह राजा हो या किसान।

📌 जब आप स्वयं पर विश्वास करना शुरू कर देते हैं, तो उसी क्षण आप कैसे जीना है, यह जान जाते हैं।

योहान वूल्फगैंग गेटे (जर्मन लेखक)