हम अपने अंदर की कमजोरियों से हारते हैं।

  • बाहर की चुनौतियों से नहीं, हम अपने अंदर की कमजोरियों से हारते हैं।
  • यदि कुछ महत्वपूर्ण है और उसे करने में आपके रास्ते में बाधाएं हों, तो भी आपको यह करना चाहिए।
  • सहनशीलता बहुत ही बड़ा गुण है और इसे सीखना उतना ही कठिन है।
  • लंबे समय तक नाराज रहने के लिए जिंदगी बहुत छोटी है।
  • अगर आपको किसी काम को करने के लिए मोटिवेशन की जरूरत होती है तो उस काम को करना नहीं चाहिए।
  • इंसान घर बदलता है, लिबास बदलता है, रिश्ते बदलता है, दोस्त बदलता है। फिर भी परेशान क्यों रहता है, क्योंकि वह खुद को नहीं बदलता
  • अगर जिंदगी में सुकून चाहिए, तो लोगों की बातों को दिल से लगाना छोड़ देना चाहिए
  • जिंदगी में आप कितनी बार हारे, यह मायने नहीं रखता, क्योंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं।
  • सन्तुलित दिमाग जैसी सादगी कहीं नहीं होती। सन्तोष जैसा कोई सुख नहीं होता। लोभ जैसी कोई बीमारी नहीं होती और दया जैसा कोई पुण्य नहीं होता।
  • स्वास्थ्य सबसे महान उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन तथा विश्वसनीयता सबसे बड़ा सम्बंध है।